{"_id":"631f94b34543c7576704db12","slug":"came-with-hope-got-only-assurance-varanasi-news-vns673917332","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद लेकर पहुंचे थे, मिला केवल आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद लेकर पहुंचे थे, मिला केवल आश्वासन
विज्ञापन
वाराणसी। समाधान सप्ताह के पहले दिन उपकेंद्रों पर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में बिजली बिल की गड़बड़ी संबंधी शिकायतें ज्यादा आईं। ज्यादातर लोगों की शिकायतें दर्ज कर लौटा दिया गया। वहीं अधिकारियों का दावा है कि ज्यादातर मामलों का मौके पर समाधान किया गया।
सभी उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक लगने वाले शिविर में पहले दिन लापरवाही सामने आई। ज्यादातर उपकेंद्रों पर आठ के बजाय नौ बजे से शिकायत निवारण के लिए कर्मचारी पहुंचे। ज्यादातर उपकेंद्रों पर शिकायतेें केवल दर्ज की गई। बिजली बिल, मीटर खराबी और नए कनेक्शन से संबंधित शिकायतें आईं। यूपीसीएल ने पूर्वांचल डिस्कॉम के 41 अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक उपकेंद्रों में एक ही काउंटर से उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। पहले दिन भदैनी, नगवां, नरियां, कबीरनगर, डाफी, सुंदरपुर, मंडुवाडीह समेत दर्जनों उपकेंद्रों पर अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया पहले दिन सर्किल द्वितीय में 355 शिकायतें आईं, जिसमें से 317 का मौके पर समाधान किया गया, अन्य शिकायतों को जांच के लिए अग्रसारित कर दिया गया।
-------
समाधान शिविर में लापरवाही बरतने वालों पर की कार्रवाई
समाधान शिविर में लापरवाही बरतने वालों होगी कार्रवाई। मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र अनूप वर्मा के मुताबिक पहले दिन समय से समाधान शिविर में नहीं पहुंचने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पिंडरा में 255 शिकायतों में 210 का समाधान
पिंडरा। विद्युत उपकेंद्र पिंडरा में पहले दिन 255 शिकायतें आईं। 210 शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। बिल सुधार के बाद कुल 3 लाख 25 हजार रुपये की वसूली हुई। एसडीओ संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि समाधान शिविर 19 सितंबर तक चलेगा। रोहनिया विद्युत वितरण उपखंड तृतीय इकाई पर एसडीओ सतीश कुमार सिंह, जेई नागेंद्र सरोज ने समस्याएं सुनीं। इस मौके पर 12 जन शिकायतों का समाधान किया गया। तीन लोगों के खराब मीटर बदले गए।
केएस-1
विनायका निवासी दुलारी देवी का जुलाई माह में 100 यूनिट बिजली का बिल 34 हजार आया है। दुलारी देवी ने बताया कि उनके पति दोपहर करीब एक बजे शंकूलधारा स्थित उपकेंद्र पर गए। जेई ने शिकायत दर्ज कर ली। बताया कि जांच कराकर समाधान किया जाएगा।
केस-2
बजरडीहा निवासी सिराजुद्दीन के अनुसार पिछले दो माह से उनका बिजली बिल ज्यादा आने लगा है। उपकेंद्र पर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। समाधान सप्ताह की जानकारी मिलने पर उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
केस-3
भदैनी रमेश गप्ता का बिजली बिल ने होश उड़ा दिया है। बताया कि पिछले माह का बिजली बिल 12 हजार आया है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है। समाधान सप्ताह पर शिकायत दर्ज कराई है लेकिन कोई हल नहीं निकला।
केस-4
मोतीलाल सेठ ने शंकूधारा उपकेंद्र पर ज्यादा बिल आने की शिकायत की। बताया सितंबर माह का बिजली बिल करीब साढ़े नौ हजार आया है। पहले प्रति माह 13 सौ के आसपास बिल आता है। शिकायत दर्ज करके लौटा दिया गया।