{"_id":"628a1b191ac7512e6e5c812d","slug":"cag-gc-murmu-varanasi-visit-inspected-workshop-in-bareka-said-adopt-modern-technology-in-development-of-railways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचे सीएजी: बरेका में किया वर्कशॉप का निरीक्षण, बोले- रेलवे के विकास में अपनाएं आधुनिक तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचे सीएजी: बरेका में किया वर्कशॉप का निरीक्षण, बोले- रेलवे के विकास में अपनाएं आधुनिक तकनीक
Sun, 22 May 2022 04:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 May 2022 04:44 PM IST
सार
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को बरेका का दौरा किया। मुर्मू ने बरेका के अधिकारियों को रेल यात्रियों की शिकायतों दूर करने और आधुनिक तकनीक ज्यादा से ज्यादा अपनाने की दी सलाह दी।
विज्ञापन
बरेका में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) का दौरा किया। मुर्मू ने बरेका के अधिकारियों को रेल यात्रियों की शिकायतों दूर करने और आधुनिक तकनीक ज्यादा से ज्यादा अपनाने की दी सलाह दी।
विज्ञापन
बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में बरेका की महाप्रबंधक अंजली गोयल ने पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका एवं उससे जुड़े उत्पादन गतिविधियों के विषय में विस्तार से प्रस्तुति दी। मुर्मू व उनकी टीम ने बरेका की महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों के साथ उत्पादन गतिविधियों, बरेका की अन्य परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बरेका के अलग अलग क्षेत्रों में हासिल किए गए कीर्तिमान पर मैं गौरवान्वित हूं। उन्होंने कहा, बरेका ने कोरोना महामारी के बावजूद रिकॉर्ड संख्या में इंजनों का निर्माण किया, जो सराहनीय है। कई अफ्रीकी देशों को लोको निर्यात भी किया गया है।
विज्ञापन
बैठक के बाद मुर्मू ने बरेका प्रशासन भवन के हर्बल गार्डेन में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर न्यू ब्लॉक शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, स्टोर डिपो में लगे ऑटोमेटिक स्टोरेज रिट्रिवल सिस्टम का निरीक्षण किया। इस मौके पर उत्तर रलवे के महानिदेशक लेखा परीक्षक आरके पांडेय, आशुतोष शर्मा, विशाल बापुसाहेब देसाई, राजेंद्र प्रसाद, शाहिल सांगवान आदि मौजूद रहे।
जेम पोर्टल से खरीद की दी सलाह
बरेका में स्टेशनरी, फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीद के लिए जेम पोर्टल के इस्तेमाल की सलाह दी। जहां कम से कम कीमत के उत्पाद के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने वाले लघु एवं सूक्ष्म को उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रौद्योगिकी के साथ रोबोटिक्स का उपयोग करने की जरूरत
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने रेल कर्मियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों पर ध्यान देने, आने वाले दिनों में हाइड्रोजन जैसे ऊर्जा के अन्य श्रोत पर विचार करने, ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने, ग्राहकों की शिकायतों को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी में ध्यान देनें, भविष्य में प्लेटफार्म प्रौद्योगिकी के साथ रोबोटिक्स का उपयोग करने की सलाह दी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को प्रोत्साहित करने, उत्पाद की गुणवत्ता में और सुधार करने पर जोर दिया।
प्रौद्योगिकी के साथ रोबोटिक्स का उपयोग करने की जरूरत
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने रेल कर्मियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों पर ध्यान देने, आने वाले दिनों में हाइड्रोजन जैसे ऊर्जा के अन्य श्रोत पर विचार करने, ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने, ग्राहकों की शिकायतों को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी में ध्यान देनें, भविष्य में प्लेटफार्म प्रौद्योगिकी के साथ रोबोटिक्स का उपयोग करने की सलाह दी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को प्रोत्साहित करने, उत्पाद की गुणवत्ता में और सुधार करने पर जोर दिया।