फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet start work in PM modi constituency for mission 2019

मिशन 2019 के लिए PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में उतरी कैबिनेट, एमवाई समीकरण पर विशेष जोर

Sun, 10 Jun 2018 01:10 PM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Cabinet start work in PM modi constituency for mission 2019
 लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में विपक्षी पार्टियों ने जो फार्मूला अपनाया है, उसे फेल करने के लिए भाजपा विशेष संपर्क अभियान चला रही है। इसके जरिए पार्टी आगामी लोकसभा की जमीन तैयार कर रही है।
विज्ञापन


एम (महागठबंधन व मुस्लिम) और  वाई (युवा व यादव) यानी एमवाई समीकरण को साधने में भाजपा के दिग्गज नेता जुट गए हैं। पीएम के संसदीय क्षेत्र में कैबिनेट उतारी जा रही है। विशिष्टजनों से मुलाकात कर सरकार के काम बताने वाले नेता सहयोग के लिए एक बार फिर से साथ मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के टेस्टिंग लैब कैराना में केमिस्ट्री बिगड़ने के बाद पार्टी ने बदली रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया है। शनिवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र में न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बल्कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह को अलग-अलग इलाकों में जाकर विशिष्टजनों को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक के आधार पर आगे बनेगी रणनीति

Cabinet start work in PM modi constituency for mission 2019
प्रो. सरोज चुड़ामणि गोपाल जी के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
काशी के प्रबुद्धजनों, डाक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, कलाकारों के घर जाकर सरकार की साफ नीयत और सही विकास के बारे में बताया जा रहा है। पार्टी के दिग्गज नेता जिस तरीके लोगों को अपनी बात बता रहे हैं उससे लगता है कि पार्टी को कहीं न कहीं कुछ फीडबैक ऐसा मिला है जिसे समय रहते सुधारने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इसका लाभ लोकसभा में मिल सके।

पार्टी की मानें तो विशिष्टजनों से मुलाकात कर जनता के लिए होने वाले कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल से जुड़ी पुस्तक भेंट कर पार्टी अपना नजरिया बता रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काशी के पांच बिभूतियों से मुलाकत कर मिशन 2019 के लिए सहयोग किया।  

2019 के नए नारे साफ नीयत सही विकास से जुड़ी सरकार के कार्यों की पुस्तिका भी भेंट की। मुख्यमंत्री बीएचयू के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. टीके लहरी, साहित्यकार सुरेंद्र प्रताप सिंह, विद्वान चंद्रमौलि उपाध्याय, गढ़वा घाट के संत शरणानंद और एडवोकेट राधेश्याम चौबे से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed