फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet Minister Swatantra Dev Singh in Varanasi: First reaction given on the sentence of Atiq Ahmed

वाराणसी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: अतीक अहमद की सजा पर दिया पहला रिएक्शन, बोले- 'योगी सरकार में..'

Tue, 28 Mar 2023 02:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 28 Mar 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Swatantra Dev Singh in Varanasi: First reaction given on the sentence of Atiq Ahmed
वाराणसी में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। जल शक्ति मंत्री, लालपुर स्थित टीएफसी में अमर शहीद नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार के शहादत दिवस में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में खरवार समाज के लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन


इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा- नीलांबर और पीतांबर खरवार ने गरीबों के लिए संघर्ष किया। मोदी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं थे। आज मोदी सरकार में आदिवासी और शोषित-वंचित कह सकते हैं कि हमारे मकान भी पक्के हैं।

विज्ञापन

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh in Varanasi: First reaction given on the sentence of Atiq Ahmed
वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार में सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन और सभी घर तक अन्न पहुंचा है। माफिया अतीक अहमद की सजा को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऐसे गुंडे-माफियाओं पर योगी सरकार में कार्रवाई होती रहेगी। योगी सरकार में कोई गुंडा-माफिया नहीं बचने वाला है, ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश में कानून का शासन है। सपा-बसपा सरकार में प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। प्रदेश में लोगों की अब सोच बदल गई है। अब उत्तर प्रदेश विकास के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed