{"_id":"5ae5e6064f1c1b9b098b720a","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-in-fear-after-attack-on-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे आवास पर आज टमाटर फेंका गया, कल बम भी फेंका जा सकता हैः ओमप्रकाश राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे आवास पर आज टमाटर फेंका गया, कल बम भी फेंका जा सकता हैः ओमप्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अपने आवास पर सपा की ओर से टमाटर और अंडे फेंकने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में चूक है। आज टमाटर फेंका है कल बम फेंक सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास इस तरह की घटना को नजरअंदाज किया गया तो उस इलाके में बम और रिवाल्वर भी चल सकता है।
रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा कि गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इसे लेकर पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कुछ लोग वोट की राजनीति कर रहे हैं इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो दलित और पिछड़ें वर्ग के लोगों को अपना वोटबैंक मानते हैं।
मदिरा का लालच देकर अपने पक्ष में वोट करवाते हैं। शराब बंद हो गई तो उनके वोट पर असर पड़ेगा। यही कारण है कि कुछ लोग शराबबंदी नहीं चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि पीने वाला जब मर जाता है तो उसे जाति से जोड़ा जाता है। यहां व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।