फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet minister Ashish Patel Varanasi visit very first time after taking oath welcomed at many palces he will go to kashi vishwanath temple

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार: वाराणसी पहुंचे आशीष पटेल का जगह-जगह स्वागत, बाबा विश्वनाथ को करेंगे नमन

Mon, 11 Apr 2022 02:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 02:30 PM IST
सार

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार को वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
Cabinet minister Ashish Patel Varanasi visit very first time after taking oath welcomed at many palces he will go to kashi vishwanath temple
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का वाराणसी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर  एयरपोर्ट पर अपना दल के पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आशीष पटेल का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के वीआईपी कक्ष में आशीष पटेल ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। करीब 30 मिनट तक वार्ता के बाद टर्मिनल भवन के बाहर निकले कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. सुनील पटेल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ, नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा प्रोटोकॉल सदस्य शैलेश पांडेय ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत सिंह मिंटू समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का काफिला एयपोर्ट से पिंडरा पहुंचा। जहां उन्होंने रमईपुर में स्व. सुरेंद्र पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आशीष पटेल के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अपना दल कार्यकर्ताओं में खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री आशीष पटेल

राजातालाब में अपना दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पटेल, आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल के प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद पिंडरा, अजगरा, उत्तरी, कैंट, शिवपुर, रोहनियां और सेवापुरी आदि विधानसभाओं में जाएंगे। वह गंगापुर चौराहा, प्रेम नगर चौराहा, भोपापुर, पलहीपट्टी, जमुनीपुर, मोहाव चौराहा, कटहलगंज, अईली, लखराव, हृदयपुर, सारनाथ, मलदहिया चौराहा, कलेक्ट्री फार्म, लोहता, कोरौता सहित कई जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। आशीष पटेल आज शाम काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed