चंदौली में मंत्री अनिल राजभर ने कसा तंज, बोले- ओवैसी से जो हाथ मिला लिया वह राजभर समाज का क्या होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को चंदौली में थे। यहां उन्होंने नगर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा। अनिल राजभर ने कहा, राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। ये लोग राजभर समाज का क्या होंगे। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनेगा। 16 फरवरी को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मारक सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पहले राजा सुहेलदेव ने अयोध्या पर आक्रमण करने आ रहे सैयद सलार गाजी को पराजित किया था। ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार सुहेलदेव का स्मारक बनाने जा रही है। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में बहराइच के चितौड़ा मैदान पर 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्मारक सहित अन्य विकास योजनाओं पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है। इस दौरान नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। कहा, उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने का असर प्रदेश में नहीं है। ऐसी किसी भी आपदा से निबटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विष्णुकांत अग्रवाल, अरविंद पांडेय, चंदक्रात तिवारी उर्फ डब्बा मौजूद रहे।