फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cabinate minister Anand Swaroop Shukla attacked said Priyanka Gandhi land robber wife

प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के बिगड़े बोल, कहा- प्रियंका गांधी की भाषा इमरान से भी विषैली

Wed, 18 Sep 2019 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
cabinate minister Anand Swaroop Shukla attacked said Priyanka Gandhi land robber wife
प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को पूर्वांचल के गाजीपुर जिले का दौरा किया, इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पर हमला बोला।

विज्ञापन


गाजीपुर के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल पर भड़क गए। बोले कौन हैं प्रियंका गांधी? उनको कोई अधिकार नहीं है, भारत की राजनीति में बोलने का। वह वाड्रा जैसे एक जमीन लुटेरे की पत्नी हैं। उनकी भाषा पाकिस्तान के इमरान खान से भी विषैली है। वह टुकड़े-टुकड़े गैंग और देश द्रोहियों के साथ खड़ी हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


आनंद स्वरूप शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में ढाई साल में हुए प्रदेश के विकास को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया है। सात चरणों में उत्तर प्रदेश में भी चुनाव हुए हैं और पश्चिम बंगाल में भी। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें और बंगाल में 42 सीटें हैं। दोनों जगह सात चरणों में चुनाव हुए। लेकिन बंगाल में भारी हिंसा हुई और लोगों ने जान भी गंवाई। जबकि हमारे यहां किसी भी बूथ पर री-पोलिंग नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेती-किसानी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति काफी बड़ी सोच रखते हैं। उन्होंने 36 हजार करोड़ का लोन माफ किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार लघु और सीमांत किसानों को बढ़ावा दे रही है। इन किसानों का एक लाख तक का लोन माफ किया जाएगा।

देखा जाए तो किसान सम्मान समृद्धि योजना ने उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ 57 हजार किसानों का लोन माफ किया गया। किसानों को क्रेडिट कार्ड भी वितरित किया गया। प्रदेश में उद्योग, सड़कों का जाल, बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय, अपराध पर अंकुश, पशु चारागाह समेत अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से काम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed