फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   By following social distancing, you will be able to see Baba Vishwanath in Sawan

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके सावन में बाबा विश्वनाथ के कर सकेंगे दर्शन, लाइन में खड़े रहने पर हर 100 मीटर पर होगी सैनिटाइजर की व्यवस्था

Fri, 26 Jun 2020 04:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 26 Jun 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
By following social distancing, you will be able to see Baba Vishwanath in Sawan
बैठक में चर्चा करते कमिश्नर व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

आगामी पांच जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा और मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए तीन अलग-अलग द्वार भी बनाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी जिससे कि किसी तरह का कोई खतरा न हो।

विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके सावन में बाबा के दर्शन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने बताया कि पांच जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोरोना खतरे की वजह से कांवरिया यहां नहीं आएंगे और अपने नजदीकी शिवालयों में ही बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की वजह से मंदिर के प्रवेश और निकास के लिए पहले से निर्धारित मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं ऐसी स्थिति में मंदिर में दर्शन के लिए जाने और वापस बाहर निकलने के लिए कम से कम तीन प्रवेश और तीन निकास द्वार की व्यवस्था करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। बताया कि मैदागिन से गोदौलिया तक मजबूत जगह-जगह बैरिकेडिंग कराए जाने के साथ ही 6-6 फीट की दूरी पर गोला भी बनवाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु खड़े रह सकेंगे। साथ ही हर 100-100 मीटर की दूरी पर सैनिटाइजर रखा रहेगा। 
 

By following social distancing, you will be able to see Baba Vishwanath in Sawan
काशी के विद्वान अर्चकों द्वारा की जा रही काशी विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती । - फोटो : अमर उजाला।

गर्भ गृह में नहीं मिल सकेगा प्रवेश, बस झांकी दर्शन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों के सुगम दर्शन की भी व्यवस्था होगी लेकिन दर्शन के दौरान गर्भ गृह में प्रवेश नहीं होगा केवल झांकी दर्शन किया जा सकेगा।  श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए श्रावण मास के हर सोमवार को यादव बंधुओं सहित अन्य लोगों द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के संबंध में आयोजकों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पांच-छह की संख्या में ही आकर बाबा का पूजन करें।

सावन मास के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और विद्युत पोलों पर लटकते और जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों के आसपास भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। बैठक में आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त व मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed