फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buzz among three nominations

गहमागहमी के बीच तीन नामांकन

Sat, 02 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Buzz among three nominations
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को एडीएम प्रशासन कोर्ट में गहमागहमी के बीच तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सपा समर्थित अपराजिता सोनकर और भाजपा-अपना दल के साझा उम्मीदवार अमित कुमार सोनकर ने तीन-तीन सेट में पर्चे दाखिल किए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत के दावों के साथ अपनी-अपनी ताकत दिखाने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

इनके अलावा, आराजीलाइन सेक्टर छह से जिला पंचायत सदस्य गायत्री ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं। चार जनवरी को नाम वापसी, सात को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।
विज्ञापन


सपा और भाजपा-अपना दल समर्थित प्रत्याशी एक साथ जुलूस लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। पहले भाजपा के लोग कलेक्ट्रेट में घुसे और बाद में सपा के लोग। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम नामांकन कक्ष की ओर बढ़ा। हालांकि पुलिस फोर्स ने तत्काल जुलूस को रोक लिया और प्रत्याशी के साथ केवल अनुमोदक, प्रस्तावक और पार्टी के अध्यक्षों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरईगांव ब्लॉक के सेक्टर एक से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं सपा समर्थित प्रत्याशी अपराजिता का नामांकन कराने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव आदि पहुंचे थे।
जबकि, हरहुआ ब्लॉक के सेक्टर एक से जिला पंचायत सदस्य चुने गए भाजपा-अपना दल समर्थित प्रत्याशी अमित सोनकर का नामांकन कराने चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक सुशील सिंह, महापौर रामगोपाल मोहले के अलावा शहर के तीनों विधायक और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे थे।

 रिटर्निंग आफिसर डीएम राजमणि यादव ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी पर्चे वैध पाए गए हैं। एआरओ एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय ने बताया कि चार प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे थे। उषा को छोड़कर बाकी तीनों प्रत्याशियों ने पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे के बीच में नामांकन किया।
 चार जनवरी को नाम वापसी के बाद सात को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed