फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman suicide due to debt in jaunpur

जौनपुर : व्यवसायी ने फांसी लगा की खुदकुशी, कर्ज के बोझ तले दबे होने से उठाया ऐसा कदम

Tue, 16 Apr 2019 09:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 16 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Businessman suicide due to debt in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक व्यवसायी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि कर्ज में डूबे होने के कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। 

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली तकिया निवासी किराना व्यवसायी संजय गुप्ता (45) सोमवार की रात साढ़े नौ बजे देवकली बाजार में अपने पुराने मकान पर परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह पसेवां मार्ग पर स्थित नए मकान पर सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह संजय की पत्नी सरोजा देवी पति जगाने पहुंचीं।
विज्ञापन


शटर उठाकर देखा तो वह वह छत में लगे चुल्ले से गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहे थे। सरोजा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही केराकत कोतवाल सुनील दत्त ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो मृतक संजय गुप्ता ने मकान पर लोन ले रखा था। वह एक बोलेरो भी खरीद कर भाड़े पर चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व चील्ह थाना मिर्जापुर में उसकी बोलेरो से एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई थी। वहां की पुलिस ने केस दर्ज कर बोलेरो सीज कर दिया था। बताते हैं सड़क दुर्घटना में मृतक परिजनों की ओर सुलह समझौते के लिए आठ लाख रुपये की मांग संजय गुप्ता से की जा रही थी।

इधर उसने पहले से ही काफी कर्ज ले रखा था। तकादेदारों से भी परेशान था। परिजन और गांव के  लोगों का भी कहना है कि कर्ज के चलते फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो पुत्रियों और दो पुत्रों का पिता था। बड़ी बेटी डाली (18) खुशी (14), सूरज (12) एवं  सक्षम 10 वर्ष का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed