फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Business is going affected by Gyanvapi masjid dispute varanasi traders appeal to people to maintain peace

Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण से व्यापार पर पड़ रहा असर, व्यापारियों ने की लोगों से अमन चैन कायम रखने की अपील

Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

कानपुर के बाद शुक्रवार को यूपी के कई शहरों में हुए उपद्रव के बाद वाराणसी के व्यापारियों ने अपने उद्योग-व्यापार को लेकर चिंता जताई है। 

विज्ञापन
Business is going affected by Gyanvapi masjid dispute varanasi traders appeal to people to maintain peace
महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी प्रकरण के चलते शहर में कारोबार की गाड़ी बेपटरी हो रही है। दुकानें उस तरह नहीं चल पा रही हैं, जैसे एक माह पूर्व चल रही थी। पर्यटकों के आने का क्रम भी थम गया है। यह बातें महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कहीं। 

विज्ञापन


हथुआ मार्केट में बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों से आह्वान किया कि शहर में अमन चैन बनाए रखें। किसी भी बहकावे और उकसावे में न आएं। समिति के सरंक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा और महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि जब से ज्ञानवापी प्रकरण चल रहा है तभी से व्यापार पर काफी असर पड़ चुका है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह कोर्ट का मामला है, कोर्ट का जो भी आदेश होगा, वह हम सभी के लिए सर्वमान्य होगा। आपस में ऐसा कोई काम ना करें, जिससे कि शहर पर किसी प्रकार की आंच आए। व्यापारियों ने अपील किया कि  काशी की गंगा जमुनी तहजीब की जो परंपरा रही है, वह कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी मुख्तार अहमद और ओवैदुल हक ने कहा कि किसी के बहकावे में कोई न आएं। शांति व्यवस्था व अमन चैन बनाए रखें। बैठक में रजनीश कन्नौजिया, मनीष चौबे, दिनेश कालरा, विजय जायसवाल, केदार धन्ननी, संजय अग्रवाल, फैजान अहमद आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed