फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus overturned to uncontrolled passengers injured in Jaunpur

गहरी खाई में गिरी बस में लगी भीषण आग, 80 यात्री थे सवार

Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned to uncontrolled passengers injured in Jaunpur
आग लगने से बस पूरी तरह जल गई। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से आजमगढ़ जा रही निजी बस शुक्रवार सुबह चंदवक के रामगढ़ गांव के पास पहिया बर्स्ट होने से खाई में चली गई। घटना में बस सवार 80 में से 13 यात्री घायल हो गए। यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकल जाने के बाद धमाके के साथ आग लगने से बस और उस पर लदा सामान जल गया। हादसे के दौरान ही चालक बस से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन


वाराणसी से 80 यात्रियों को लेकर निजी बस आजमगढ़ के लिए जा रही थी। सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट  पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक थाने से एक किलोमीटर पहले रामगढ़ गांव के पास बस का अगला पहिया बर्स्ट हो गया। इससे बस 25 फीट गहरी खाई में जाकर खड़ी हो गई। घटना में 13 यात्री घायल हो गए और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। एक कार सवार से सूचना मिलने पर चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाते स्थानीय लोग और पुलिस


यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ मिनट बाद धमाके के साथ बस में आग लग गई। संयोग ही था कि उस वक्त पुलिस ने लोगों को दूर हटा दिया था। केराकत और वाराणसी से आई दो दमकल गाड़ियों से आग बुझाई गई।  जानकारी होते ही सीओ रामभवन यादव, एसडीएम राकेश कुमार भी पहुंच गए। एसपी सिटी अनिल पांडेय ने बताया कि 80 यात्रियों से भरी बस का टायर बर्स्ट होने से हादसा हुआ।
 
बस में सवार घायलों की सूची :
चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ के पास बस खाई में उतरने से 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजकुमार (30) पुत्र सुमाल विश्वकर्मा निवासी कुछेर, गगहा गोरखपुर, रेनू प्रजापति (38) पत्नी जय प्रकाश निवासी बछवल, मेहनगर आजमगढ़, शिवचंद्र चौहान (69) निवासी अमिला, मऊ, रसीद अहमद (65) निवासी कटहर, लालगंज, दीप चंद यादव (65) निवासी हरिश्चंद्रपुर, ठेकमा, आजमगढ़, सूरज जायसवाल (22) पुत्र परदेशी, रंजना पत्नी पवन निवासी सिधौना, आजमगढ़, शिवम (4) पुत्र पवन कुमार निवासी रतौली लालगंज, निशा (8) पुत्री रवींद्र निवासी रानी की सराय ,आजमगढ़, जगदंबा (25) पुत्र राम मूरत प्रजापति निवासी लालगंज, विपुल दुबे (19) पुत्र रामप्रकाश, दिव्यांशु दुबे (10) पुत्र शिव प्रकाश, मोराफी (65) निवासी बसगीद जहानागंज, आजमगढ़, इंद्रकला (28) पत्नी रविंद्र चौहान रानी की सराय, दीपक शर्मा (30) पुत्र जंगली निवासी कप्तानगंज, आजमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed