फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus hit truck carrying laborers, driver dies

मजदूरों को लेकर जा रही बस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत, 30 घायल, 12 की हालत गंभीर 

Wed, 19 Aug 2020 02:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bus hit truck carrying laborers, driver dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

अमरोहा के नूरपुर-छजलैट मार्ग पर डेहरी खुर्रम गांव के पास मंगलवार को सुबह मजदूरों से भरी एक निजी बस की ट्रक से आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक-बस चालक सहित तीस सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को नूरपुर और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बस में फंसे चालक को केबिन काटकर निकाला गया। मुरादाबाद के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देरशाम तक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन


एक निजी बस जनपद आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और बदायूं सहित कई जनपदों की सवारियां लेकर पंजाब के लिए जा रही थी। बस में महिला-पुरुष और बच्चों सहित करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग पंजाब की फैक्टरियों में काम करने जा रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बस नूरपुर-छजलैट मार्ग पर डेहरी खुर्रम गांव के पास पहुंची थी।
विज्ञापन


तभी नूरपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवास सुनकर स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगवा कर दोनों वाहनों को अलग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस से मुरादाबाद और नूरपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित तीस सवारियां घायल हो गईं। इसमें बारह सवारियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने केबिन काटकर बस चालक को बाहर निकला और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बस चालक की शिनाख्त नहीं होे सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बस में सवार अन्य लोगों को दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना कराया है।  


 

ये हुए घायल 

बस और ट्रक की टक्कर में रामपूजन, रामलाल सिंह निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, निखिल निवासी सुल्तानपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, प्रदीप कुमार, दीपक निवासी बढौना थाना शाहगंज जौनपुर, वृंदलाल, सीमा देवी, दिनेश, सोनी, मुकेश, रोशन, निवासी भीमलपुर थाना पवई आजमगढ़, अनिल यादव, उमाशंकर निवासी कटघर थाना सराला जौनपुर, संजय कुमार निवासी जोनरा थाना अखंडनगर  सुल्तानपुर, आशिया बानो, सोहिल, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद सुहैल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, लाल बहादुर, रोहित यादव निवासी परतिया कलां थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़, मोहम्मद कमाल निवासी मलवा पहाड़पुर थाना मुतियरपुर सुल्तानपुर, गुड्डू, दिनेश निवासी महौला थाना अरौला आजमगढ़, सुखवीर सिंह निवासी गांव धमौरा थाना कुढ़ फतेहगढ़ संभल, वीरेंद्र सिंह निवासी सुरैनी पापड़ी थाना फैजगंज बेहटा बदायूं, ब्रजेश सिंह निवासी बरौना थाना शाहगंज जौनपुर, आसिफ निवासी सजानगंज जौनपुर सहित 30 सवारियों घायल हो गईं। 

मंगलवार की सुबह देहरी खुर्रम गांव के पास बस-ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में करीब तीस लोग घायल हुए हैं। बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग पंजाब की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं।
आरपी शर्मा, इंस्पेक्टर, थाना नौगांवा सादात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed