{"_id":"618a86743206f01cc9503023","slug":"bus-going-from-ghazipur-to-varanasi-overturns-in-ditch-12-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर से वाराणसी जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर से वाराणसी जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 12 लोग घायल
Tue, 09 Nov 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:02 PM IST
सार
वाराणसी-गाजीपुर एनएच 31 पर शाहपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक प्राइवेट बस खाई में पलट गई। बस में सवार 35 यात्रियों में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शाहपुर गांव के पास खाई में पलटी बस अौर जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-गाजीपुर एनएच 31 पर चौबेपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक प्राइवेट बस पास लेने के चक्कर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। बस में सवार 35 यात्रियों में लगभग 12 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। बस गाजीपुर से वाराणसी जा रही थी।
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने घायल ज्योत्सना श्रीवास्तव (29), सत्यम (20), खुशबू अग्रवाल (26), रोशन यादव (18), मिलन प्रजापति (17) को स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में भर्ती कराया। कुछ घायलों ने आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराया। इसके बाद सभी अपने गंतब्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने घायल ज्योत्सना श्रीवास्तव (29), सत्यम (20), खुशबू अग्रवाल (26), रोशन यादव (18), मिलन प्रजापति (17) को स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में भर्ती कराया। कुछ घायलों ने आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराया। इसके बाद सभी अपने गंतब्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन