फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus driver beaten at varanasi cantt bus station roadways employee jam road

वाराणसी बस स्टेशन पर सरकारी बस चालक को प्राइवेट बस ऑपरेटर ने पीटा, एक हिरासत में

Thu, 20 Jun 2019 05:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 20 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Bus driver beaten at varanasi cantt bus station roadways employee jam road
कर्मचारियों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट बस स्टेशन पर सरकारी बस चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी भड़क गए और कैंट बस स्टेशन के पास जाम लगा दिया। पिटाई से व्याप्त तनाव देख कर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


रोडवेज परिसर के सामने प्राइवेट बसों की डग्गामारी के खिलाफ गुरुवार को चले अभियान के दौरान जमकर मारपीट हुई। आरटीओ प्रवर्तन दल और रोडवेज के संयुक्त अभियान के दौरान प्राइवेट बस ऑपरेटर और कर्मचारी आपस में भीड़ गए।
विज्ञापन


इस दौरान एक रोडवेज कर्मी की जमकर पिटाई कर दी गई। परिसर में मौजूद चौकी से सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इधर मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी चेतगंज ने सभी को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bus driver beaten at varanasi cantt bus station roadways employee jam road
कैंट बस स्टेशन पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

 कैंट रोडवेज बस स्टैंड से डग्गामारी की शिकायत पर परिवहन विभाग और रोडवेज की तरफ से गुरुवार को रोडवेज परिसर में अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच टीम ने तीन प्राइवेट बसों को सीज कर दिया। तभी सवारी लेकर जा रही एक और बस नजर आई।

आरोप है कि जब इसे रोककर कार्रवाई शुरू हुई तो बस ऑपरेटर उलझ गए। दोनों पक्षो में जमकर नोक झोंक हुई। मौका देख चालक प्राइवेट बस लेकर फरार हो गया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ गई। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से एक एक को पकड़ लिया।

कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कर्मचारी एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क पर बसे खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। करीब 25 मिनट तक चक्का जाम रहा।

इधर घटना की सूचना पर एडीएम सिटी, एसीएम-3, एसपी सिटी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों का पक्ष सुना। मौके डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौजूद रहे। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed