{"_id":"5cf128b1bdec22075e077b7b","slug":"bus-collided-to-tractor-in-rohaniya-dozon-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
Fri, 31 May 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 31 May 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया में रोडवेज बस और ट्रैक्टर में टक्कर होने की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रोहनिया के शहावाबाद में सिविल लाइन डिपो की बस यात्रियों को लेकर इलाहाबाद से वाराणसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान शहावाबाद बाजार में एफसीआई के गोदाम से कोटेदार का गेहूं लेकर गाजीपुर जा रहा ट्रैक्टर अचानक रोड पर आ गया। उसी समय बनारस की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर की ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठे आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि चालक को भी चोटें आई हैं।