{"_id":"660f7a4398c02aae3e065a79","slug":"bus-and-truck-caught-fire-in-varanasi-seventy-passengers-rescued-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बस और ट्रक में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रुकवाया वाहन, सो रहे 70 यात्री रेस्क्यू किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बस और ट्रक में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने रुकवाया वाहन, सो रहे 70 यात्री रेस्क्यू किए गए
Fri, 05 Apr 2024 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:43 AM IST
सार
Varanasi News: आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। इसके थोड़ी देर बाद महेशपुर इलाके में ही एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में लदे हुए लगभग 15 लाख रुपये अंडे नष्ट हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना के महेशपुर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं ने शुक्रवार की भोर एक यात्री बस और एक ट्रक में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि बस में सवार 70 यात्रियों को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, ट्रक में लदे हुए लगभग 15 लाख रुपये अंडे नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ही वाहनों में आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट बताई गई है।
झारखंड के दुमका से 70 दर्शनार्थी बस से अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रहे थे। भोर में लगभग 3 बजे महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगी देख समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। इसके बाद बस में सो रहे सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
इस दौरान महेशपुर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। इसके थोड़ी देर बाद महेशपुर इलाके में ही एक ट्रक में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक उसमें लदे अंडे नष्ट हो चुके थे।