फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bunkar

मुर्री बंद करके आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे बुनकर

Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
bunkar
फ्लैट रेट पर बिजली की मांग पूरी नहीं होने से बुनकरों में नाराजगी है। बुनकर समुदाय ने निर्णय लिया है कि बृहस्पतिवार से मुर्री बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों और बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के अध्यक्ष की आह्वान पर बुनकरों ने बुधवार को मुर्री बंद का ऐलान कर दिया। तीन सितंबर को बुनकरों की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फ्लैट बिजली बिल की बहाली की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बुधवार को बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के अध्यक्ष सरदार मकबूल हसन के घर पर बैठक संपन्न हुई। इसमें तंजीम चौदहों के सभी सदस्य और इससे जुड़े सभी सरदारों ने शिरकत की और एकजुट होकर इस फैसले का स्वागत किया और 15 अक्तूबर से मुर्री बंद का ऐलान किया है। तंजीम चौदहों के सरदार मकबूल हसन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली बिल आपूर्ति की व्यवस्था का आश्वासन देने के बाद तय अवधि बीत गई। बावजूद इसके व्यवस्था को लागू न किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा द्वारा 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन बंदी का हम समर्थन करते हैं। यह हड़ताल सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने तक जारी रहेगी। इस दौरान हाजी अब्दुल कलाम, हाजी नुरुद्दीन सरदार, बाबूलाल किंग, हाजी अनवार, हाजी बाबू, हाजी नेसार, हाजी ओकास अंसारी, गुलशन अली, अफरोज अंसारी, हाजी नासिर हाफिज, मौलाना शकील, हाजी इफ्तखार, सरदार मोइनुद्दीन, हाजी यासीन माइको, गुलाम मोहम्मद, हाजी छोटक, हाजी मतीउल्ला, हारुन अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन

यह रहेंगे बंद
इस हड़ताल के ऐलान के बाद बुनकर पेशे से जुड़े हुए काम धंधे जैसे पावरलूम, हैंडलूम, रेवियर मशीन, बारफिन, अंटा काटी मशीन, ट्विस्टिंग मशीन, रोला डेका मशीन, कटिंग शेयरिंग मशीन, एंब्रायडरी मशीन जरदोजी, नग टिक्की, धागा, जरी कुटीर उद्योग, पता कटाई, रंगाई खराई, माल का लेनदेन आदि सब बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed