फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bunkar

हस्तकरघा को पावरलूम से हो रहा नुकसान

Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bunkar
वाराणसी। लघु उद्योग भारती संगठन काशी प्रांत की बैठक रविवार को लोहता स्थित कोटवा में बुनकर व हस्त शिल्पियों के साथ हुई। इसमें बुनकरों व हस्त शिल्पियों ने पावरलूम से हो रही क्षति पर चर्चा की। बुनकरों ने कहा कि काशी के हथकरघा द्वारा वस्त्र निर्माण का इतिहास वर्षों पुराना है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के जन्म व विवाह, भगवान बुद्ध के जन्म व मृत्यु के समय काशी के बने वस्त्रों का उपयोग हुआ था। संत कबीर द्वारा हथकरघा व वस्त्र निर्माण का विवरण इतिहास के पन्नों में सुरक्षित है। लेकिन हमारे पूर्वजों की इस थाती हस्तकरघा को पावरलूम ने नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि असली बनारसी साड़ी हथकरघा से ही बनी होती है, जिसको जीआई मार्क भी प्राप्त है। पावरलूम से तो सूरत, चीन या दुनिया के किसी भी कोने में साड़ी बनाई जा सकती है। लेकिन वह कभी भी बनारसी साड़ी नहीं होगी। संगठन के बुनकर सदस्य सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि बनारस की असली पहचान हथकरघा है। बुनकर गोपाल पटेल ने बताया कि बनारस का हथकरघा वस्त्र उद्योग जो कि कुटीर उद्योग की श्रेणी में आता है। बैठक में बुनकर मुबारक अली, नूरुद्दीन, करीम, सलीम, मकसूद, गोपाल पटेल, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed