{"_id":"5e275de68ebc3ec6e8580496","slug":"budget-varanasi-news-vns5065197171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहणियों की चाह, मुट्टी में हो बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहणियों की चाह, मुट्टी में हो बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण और उम्मीदों को पूरा करने वाले बजट की चाह शहर की आधा आबादी को है। किसी को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम वृद्धि में नियंत्रण की दरकार है तो कोई बच्चों के एजुकेशन लोन में ब्याज दर कम करने की मांग है। सुरक्षा के लिहाज से भी महिलाएं चाहती है कि ठोस कानून बने और दोषियों को तत्काल सजा मिले। बेटियों की शिक्षा पर भी कुछ ऐसा बजट आए जिससे कि आर्थिक तौर पर गरीब परिवारों को लाभ मिले। उम्मीद यह भी है कि आभूषण और सौंदर्य उत्पादों पर भी विशेष छूट मिले। वित्त मंत्री से आस पाले बैठी महिलाएं चाहती है कि एक फरवरी को आने वाले बजट में सस्ते दर पर लोन मिले ताकि महिलाएं व्यापार भी शुरू कर सकें। शहर की आधी आबादी की आस है कि यह 2020 का बजट मुट्ठी में हो।
आने वाले आम बजट में बच्चों की हायर एजुकेशन सस्ता करने और सस्ते ब्याज पर लोन मिलने की उम्मीद कर रही हूं। सरकार को इस पर जरूर गौर करना चाहिए।
मंजू, चेतगंज
महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए सस्ते दर पर लोन मिलना चाहिए। मौजूदा समय में जो इंटरेस्ट सब्सिडी महिलाओं को मिल रही है उस पर ब्याज दर को कम किया जाना चाहिए।
पारूल, गृहणी, लंका
इस बजट से महंगाई कम होने की पूरी उम्मीद है। महंगाई कम करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर नियंत्रण जरूर लगे।
शिखा, गृहणी-बीएचयू
बेटी के जन्म पर अभिभावकों को टैक्स में छूट मिले। बेटी की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त अलाउंस भी मिले। ताकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
मीनू, गृहणी-अर्दली बाजार
आम बजट को बनाने में महिलाओं की भी भूमिका अहम होती है। इसके बाद भी महिलाओं के हित में कोई खास उपलब्धि नहीं रहती है। इस बार महिलाओं के लिए हितकारी बजट की आस है।
विज्ञापन
उपासना गुप्ता, गृहणी-चांदपुर
घर का बजट किचन पर ही आधारित होता है, इसलिए मंहगाई पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है। सब्जियों और किराना सामानों के बढ़ते दामों पर भी नियंत्रण करना चाहिए।
कविता, गृहणी- भेलूपुर
सौंदर्य उत्पादों और किचन एसेसरीज के दामों में कमी करना चाहिए, पिछले बजट में महिलाओं के लिए ऐसा कुछ भी खास नहीं था। इस बार ध्यान देना ही चाहिए।
स्वाती, गृहणी- अस्सी
आने वाले बजट में आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को विशेष छूट मिलना चाहिए। ताकि वह स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाकर अपनी जीविका अच्छे से चला सके।
ज्योति शर्मा, गृहणी-महमूरगंज