फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Budget 2025 Mudra loan available for home stay medical tourism will increase Heal in India

Budget 2025 : होम स्टे के लिए मिलेगा मुद्रा लोग, हील इन इंडिया से बढ़ेगा मेडिकल टूरिज्म; जानें खास

Sun, 02 Feb 2025 10:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:00 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में आयकर छूट में बड़ी राहत देते हुए मध्यम वर्ग को खुश होने का मौका दिया है। आयकर छूट के अलावा इस बजट में विभिन्न मंत्रालयों को बड़ी रकम आवंटित की है, जिससे देश के विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन
Budget 2025 Mudra loan available for home stay medical tourism will increase Heal in India
होम स्टे के लिए मिलेगा मुद्रा ऋण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Budget 2025 : केंद्रीय बजट में होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण का प्रावधान किया गया है। काशी में प्रति माह 50 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। फिलहाल यहां 1700 होम स्टे हैं। यहां होम स्टे की मांग बढ़ी है। सरकार के प्रयास से काशी में होम स्टे का निर्माण तेज होगा। इससे लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र में सेवा से जुटे कर्मियों को भी रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट में यात्रा अनुभव को और अधिक सुलभ बनाने और अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए वित्त मंत्री ने होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण बढ़ाने का एलान किया। युवाओं के लिए हाॅस्पिटैलिटी क्षेत्र में कॅरिअर को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें होटलों को भी सामंजस्यपूर्ण योजना में शामिल करने की योजना है। 
विज्ञापन


हील इन इंडिया से मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा
नए पर्यटन नियम में विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीजा छूट होगी। इसके अलावा निजी क्षेत्र की साझेदारी में हील इन इंडिया से मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर्यटन कारोबार को बूस्ट करेगी। इस बजट में भारत की विरासत और सांस्कृतिक स्थल को विकसित कर इसे आर्थिक विकास को गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूरिज्म वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि इस बजट में बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास से मध्य एशियाई और कोरियाई देशों के पर्यटकों की आवक तेज होगी। कोरोना काल के बाद विदेशी पर्यटकों की आवक में जो गिरावट आई थी वह दोबारा तेज होगी। 

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के महासचिव अनिल त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार ने बजट में 50 नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed