फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Budget 2023-24 Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Varanasi gave statement on budget

Budget 2023-24: वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बजट पेश होते ही बोल दी बड़ी बात

Wed, 01 Feb 2023 01:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

आम बजट पर उपमुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। बोले- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर बजट के बारे में बात करना मेरे लिए गर्व की बात है। बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन
Budget 2023-24 Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Varanasi gave statement on budget
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी दौरे पर हैं। डिप्टी सीएम करीब बारह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हुए। आज पेश हुए आम बजट पर उपमुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। बोले- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर बजट के बारे में बात करना मेरे लिए गर्व की बात है। बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। आम जनता हो, किसान हो, युवा और महिला हर वर्ग के लिए ये बजट कल्याणकारी है। ये बजट भारत को विश्व में अग्रसर बनाने की ओर है।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने बुधवार को लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया। इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए। जिसमें टैक्स कटौती समेत महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी गई। वित्तमंत्री ने एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले ये सीमा 5 लाख रूपये तक की थी। अभी सालाना पांच लाख तक की आय पर लोग कोई आय टैक्स नहीं देते। इस स्तर को न्यू टैक्स रिज़ीम में सात लाख करने का प्रस्ताव रखा गया है। साल 2020 में पर्सनल टैक्स रिज़ीम में छह दरें जो दी गई थीं, इसे घटा कर पांच स्तर तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed