फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Budget 2021 union finance minister Nirmala Sitharaman piped drinking water connections Jal Jivan Mission

2024 तक सभी घरों में होगा पाइप पेयजल कनेक्शन, बजट में जल जीवन मिशन पर सरकार का फोकस 

Mon, 01 Feb 2021 11:49 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 01 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021 union finance minister Nirmala Sitharaman piped drinking water connections Jal Jivan Mission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बजट में जल जीवन मिशन पर सरकार का फोकस रहा है। 2024 तक न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजना मूर्तरूप लेगी और सभी घरों में पाइप पेयजल कनेक्शन होगा। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांवों में सर्वे का काम शुरू है। 

विज्ञापन


ग्रामीण पेयजल योजना के तहत घर-घर कनेक्शन की योजना जल निगम के अलावा लघु सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत 93 गांवों के 22 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन किया जाना है। पुरानी पाइपों की मरम्मत के अलावा नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। प्रथम चरण में 29 करोड़ रुपये की योजना है। इस बजट से 61 ग्राम पंचायतों के 93 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के 22723 घरों में पेयजल कनेक्शन करना है। इसके तहत वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र को मिलाकर करीब 42 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञापन

मिशन के तहत बसंतपट्टी, दानगंज उमरहां, फूलपुर, गोबरहां, बरियासनपुर, बरजी, बरथरा, लोहता, तेवर, कल्लीपुर, पूरे, करधना, राजवारी, पहाड़पुर, महमूदपुर, नई बाजार, पियरी, हरदासीपुर देवरिया, चिरईगांव,  भीखमपुर, खरदहापुर आदि गांवों में कार्य करना है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी पेयजल टंकियों की मरम्मत के साथ ही नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, जिन बस्तियों में पेयजल पाइप लाइनें नहीं पहुंची हैं वहां पर नई पाइप लाइन का कार्य होगा। नए नलकूप लगाए जाएंगे। यह कार्य लघु सिंचाई विभाग कराएगा। इसके तहत वाराणसी समेत चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र को मिलाकर करीब 42 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।
 
लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता विनोद यादव ने कहा कि पेयजल का फायदा ग्रामीण इलाकों को मिलेगा। इसके लिए सर्वे जारी है। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि 22 हजार कनेक्शन किया गया है। बजट में जल जीवन मिशन का फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। डीआरडीए के परियोजना निदेशक उमेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि पेयजल योजना से गांव की तस्वीर 2024 तक बदलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed