{"_id":"d1dc16650d5749184bb8a3138dfeae2c","slug":"buddhist-circuit-connect-to-bhubaneswar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा भुवनेश्वर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा भुवनेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पर्यटन मंत्री अशोक चंद्रा पांडा ने कहा कि भुवनेश्वर को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा। सारनाथ (यूपी) और बोध गया (बिहार) आने वाले सैलानियों को हम भुवनेश्वर लाएंगे और उन्हें वहां के धार्मिक पर्यटन स्थलों का दीदार कराएंगे। कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार बुद्ध सर्किट में आने वाले शहरोें में रोड शो करेगी। वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी।
बुधवार की शाम मलदहिया स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पांडा ने कहा कि ओडिशा सरकार अपने यहां पर्यटन विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से सहयोग लेगी। इस सिलसिले में यहां के पर्यटन मंत्री से भी वार्ता हुई है। बताया कि यूपी के पर्यटन को बढ़ाने में ओडिशा सरकार सहयोग करेगी। रोड शो काशी से शुरू होकर बिहार के बोध गया से होते हुए भुवनेश्वर तक होगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि बनारस से भुवनेश्वर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने के बाद से पर्यटन विकास की संभावना जगी है। ओडिशा कला और संस्कृति का केंद्र रहा है। हर साल 70 हजार विदेशी और करीब दो लाख घरेलू सैलानी यहां आते हैं। अब कोशिश होगी कि जो सैलानी सारनाथ आएं उन्हें बोध गया के साथ ही भुवनेश्वर भी ले आया जाए। सैलानी ओडिशा के पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों का भी दीदार कर सकें।
विज्ञापन
कोर्णाक मंदिर, उदयगिरी, जगन्नाथ पुरी, रत्नागिरी, ललितागिरी का भ्रमण करने के साथ ही सैलानी 480 किलोमीटर के समुद्री किनारे का लुत्फ उठा सकते हैं। पर्यटन विकास के मसले पर पांडा ने स्थानीय ट्रवेल्स एंड टूर आपरेटर्स के साथ बैठक भी की और उनसे सुझाव लिए।