फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BTC Students alleged landlord to make video by hidden camera in chandauli

छात्राओं ने मकान मालिक पर लगाया संगीन आरोप, बोलीं- गुप्त कैमरे से बनाता है वीडियो

Tue, 02 Jul 2019 03:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 02 Jul 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
BTC Students alleged landlord to make video by hidden camera in chandauli
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के चंदौली में बीटीसी की छात्राओं ने मकान मालिक पर चोरी से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही दो युवकों द्वारा तीन छात्राओं की पिटाई करने की भी शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार युवकों के परिजनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की 17 छात्राएं सीतापोखरी गांव के दो मकान में किराए पर रहती हैं। एक मकान में रहने वाली छात्राओं ने दूसरे मकान के मालिक पर गुप्त कैमरे से उनकी फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर छात्राएं मंगलवार सुबह दूसरे मकान मालिक से पूछताछ करने चली गई। इस बीच पड़ोस के दो लड़के वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों युवकों ने मकान मालिक का पक्ष लेते हुए छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के परिजनों को थाने में बैठा कर पूछताछ कर रही पुलिस

छात्राओं की पिटाई होता देख आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद छात्राओं की सूचना पर डायल 100 पुलिस गांव में पहुंची। लेकिन तब तक पिटाई करने वाले दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर छात्राओं की शिकायत पर मकान मालिक के मोबाइल की जांच की गई, लेकिन उसमें कोई आपत्तिजनक रिेकार्डिंग नहीं मिला।

इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि आरोप संगीन है। मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। पिटाई करने वाले युवकों के परिजनों को थाने में बैठा कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार युवकों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed