फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News BTC exam held at eight centers 3300 students participated in two shifts security remained tight

Varanasi News: आठ केंद्रों पर हुई बीटीसी की परीक्षा, दो पालियों में 3300 छात्र हुए शामिल; तगड़ी रही सुरक्षा

Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:00 AM IST
सार

बीटीसी की प्रथम सेमेस्टर को लेकर वाराणसी के सभी केंद्रों पर निगरानी चल रही थी। परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से शुरू होंगी।

विज्ञापन
Varanasi News BTC exam held at eight centers 3300 students participated in two shifts security remained tight
बीटीसी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जिले के 8 केंद्रों पर सोमवार से बीटीसी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। इसमें 3300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षाएं दो पालियों सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और 1.30 बजे से 3.30 बजे तक हो रही है।

विज्ञापन


डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि बीटीसी की परीक्षाएं जिले के आठ केंद्रों पर हो रही हैं। इसमें राधाकिशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर, पीएम श्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन, कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज कैंट, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज नई सड़क, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर और राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी शामिल हैं। 

विज्ञापन

तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्तूबर से
प्राचार्य ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से शुरू होंगी। पहले दिन पहली पाली में शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार और दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी। प्राचार्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने पत्र जारी किया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर पद की जो परीक्षा 25 सितंबर को प्रस्तावित थी, वो 01 नवंबर को कराई जाएगी। ऐसे में बीटीसी की जो परीक्षा 01 नवंबर से शुरू होनी थी वो अब 03 नवंबर से शुरू होगी।

आईआईएम कलकत्ता में समर इंटर्नशिप में मिला 6 लाख का स्टाइपेंड
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (आईआईएम) के समर इंटर्नशिप में विद्यार्थियों का अच्छा प्लेसमेंट हुआ है। इस बार का सबसे अधिक स्टाइपेंड 6 लाख रुपये प्रति माह रहा है। प्लेसमेंट में शामिल 183 कंपनियों की ओर से 470 छात्र-छात्राओं को कुल 510 ऑफर मिले। 

सबसे अधिक स्टाइपेंड 6 लाख रहा, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनी का है। देश के अंदर सबसे अधिक स्टाइपेंड 4.5 लाख रुपये है। औसत स्टाइपेंड 1.85 लाख रुपये रहा। प्लेसमेंट में कंसल्टिंग, फाइनेंस, एफएमसीजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी जैसे सभी बड़े सेक्टरों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के प्लेसमेंट हेड रितु मेहता ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण यह शानदार रिजल्ट आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed