फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra attack on Atrocities on Brahmins in state under bjp government

वाराणसी: सपा के नक्शेकदम पर चल रही भाजपा, दे रही ब्राह्मणों को चोट, बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव

Wed, 18 Aug 2021 01:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 01:48 AM IST
सार

बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कानपुर में एक कांड हो गया तो सभी ब्राह्मण इस सरकार के निशाने पर आ गए। रायबरेली की घटना हो या मिर्जापुर में तीन ब्राह्मण बच्चों की हत्या ने समाज को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra attack on Atrocities on Brahmins in state under bjp government
कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट और नोट मांगने वाली भाजपा सरकार सपा के नक्शेकदम पर चलकर ब्राह्मणों को चोट दे रही है। दोनों पार्टियां वोट की राजनीति कर रही हैं। मंगलवार को कचहरी स्थित एक वाटिका में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में ब्राह्मण समाज पर बहुत अत्याचार किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की संख्या पांच भी नहीं रह गई है। मैंने काशी से ही भाईचारा कमेटी बनाकर ब्राह्मणों को बसपा से जोड़ने की शुरुआत की है। बसपा की सरकार बनी तो ब्राह्मणों का सम्मान होगा।

विज्ञापन


अयोध्या में पांच अगस्त को पांच ईंट रखकर मंदिर निर्माण का पूजन हुआ था। हजारों करोड़ रुपये जुटाए गए लेकिन, वहां जाने पर मालूम चला कि न तो नींव खोदी गई और न ही निर्माण को लेकर कोई ढांचा तैयार हुआ। इस मौके पर फ्रंटल पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव को स्मृति चिह्न भेंट किया। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अरूण द्विवेदी, महेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष नवीन भारत आदि रहे। उधर देर शाम साकेत मंडप में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में भाग लिया। 

विज्ञापन

पूंजीपतियों के लिए बन रहा विश्वनाथ कॉरिडोर

बसपा महासचिव ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्राचीन मंदिरों को तोड़ा गया। 15 धार्मिक यात्राओं को जोड़ने वाली परिक्रमाओं को बंद कर दिया गया। गंगा की बात करने वाले अर्धचंद्राकार गंगा में नहर बना रहे, ताकि पूंजीपतियों के क्रूज और बोट गंगा किनारे खड़े हो। आरोप लगाया कि विश्वनाथ ट्रस्ट को खत्म करते हुए इसकी कमान सरकार ने यहां के कमिश्नर को सौंपी है। ट्रस्ट में 90 करोड़ रुपये थे, और वह पैसे कहां है, यह कोई पूछने वाला नहीं है। लंका थाने में प्राण प्रतिष्ठित शिवलिंग रखा गया है। 

दर्शन-पूजन के दौरान अंध विद्यालय के छात्रों से मिले 
बसपा महासचिव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गाकुंड और कालभैरव में सपरिवार दर्शन-पूजन किया। दुर्गा मंदिर दर्शन करने पहुंचे बसपा महासचिव ने श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों से मिले। कहा कि इस समस्या के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed