{"_id":"5d08e6de8ebc3e48bf6c30e7","slug":"bsp-mp-mau-atul-rai-appeal-for-surrender-court-in-molestation-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसद ने कोर्ट में सरेंडर के लिए फिर किया आवेदन, इस मामले में चल रहे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सांसद ने कोर्ट में सरेंडर के लिए फिर किया आवेदन, इस मामले में चल रहे फरार
Tue, 18 Jun 2019 06:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे घोसी से बसपा सांसद अतुल राय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। इससे पहले वाराणसी की लंका थाने की पुलिस ने सांसद अतुल राय को सरेंडर ना करने पर उनके गाजीपुर और मंडुवाडीह के घरों पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन
अधिवक्ता अनुज यादव के जरिए दिए गए आवेदन में कहा गया कि आरोपी कोर्ट में समर्पण करना चाहता है। अदालत रिक्त होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला पेश हुआ। इस मामले में कोर्ट 20 जून को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
12 जून को पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप था कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात ना मानने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को वाराणसी के लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो अतुल की ओर से अदालत में अर्जी देकर सरेंडर करने की बात कही गई थी, लेकिन वह नहीं आए।