बसपा सांसद ने कोर्ट में सरेंडर के लिए फिर किया आवेदन, इस मामले में चल रहे फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे घोसी से बसपा सांसद अतुल राय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। इससे पहले वाराणसी की लंका थाने की पुलिस ने सांसद अतुल राय को सरेंडर ना करने पर उनके गाजीपुर और मंडुवाडीह के घरों पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किया था।
अधिवक्ता अनुज यादव के जरिए दिए गए आवेदन में कहा गया कि आरोपी कोर्ट में समर्पण करना चाहता है। अदालत रिक्त होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला पेश हुआ। इस मामले में कोर्ट 20 जून को सुनवाई करेगा।
12 जून को पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप था कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात ना मानने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को वाराणसी के लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो अतुल की ओर से अदालत में अर्जी देकर सरेंडर करने की बात कही गई थी, लेकिन वह नहीं आए।