नैनी जेल में बसपा सासंद को जान का खतरा: अतुल राय बोले- मुख्तार ने झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाया, यहां न हो उसका ट्रांसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज स्थित नैनी जेल में बंद मऊ जिले के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खुद की जान का खतरा बताया है। पत्र में अतुल राय ने लिखा कि अब तक मिले साक्ष्य और सबूतों के हिसाब से मऊ की सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा रची गई साजिश का परिणाम है कि वो फर्जी मुकदमे में जेल में बंद है।
सांसद अतुल राय ने नैनी जेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया कि बीते दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि मुख्तार को पंजाब से लाकर नैनी जेल में रखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी की साजिश की वजह से ही वह 2019 से फर्जी दुष्कर्म के केस में जेल में बंद हैं।
सांसद ने कहा कि गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में छह लोगों के साथ मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी बनाए गए थे। यह डी-5 गैंग (एक मुख्तार अंसारी खुद, दूसरा मुन्ना बजरंगी, तीसरा अंगद राय और चौथा गोरा राय और पांचवां राकेश पांडेय) में शामिल थे। ऐसे में नैनी जेल में स्थानांतरित करने से उनकी जान को खतरा है।
सांसद अतुल राय ने लिखे पत्र में आगे कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी को घोसी लोकसभा सीट से दावेदारी करने वाले थे। उस समय अब्बास अंसारी घोसी लोकसभा सीट से बसपा के प्रभारी थे। इस बीच पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उनका टिकट घोसी लोकसभा से तय कर दिया। इससे मुख्तार अंसारी को काफी ठेस पहुंची।
इसके बाद मुख्तार अंसारी ने अपने खास अंगद राय के जरिए और अन्य लोगों की साजिश के साथ मेरे खिलाफ दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मुकदमा वाराणसी के लंका थाने दर्ज किया गया। मामला दर्ज करवाकर उनके मान प्रतिष्ठा का हनन कराने के लिए जेल भेजवाया गया। इसकी पोल खुलने के डर से अब मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की नैनी जेल में आकर उनके जीवन को क्षति पहुंचाने की पूर्ण संभावना है। ऐसे में मुख्तार अंसारी को नैनी जेल में स्थानांतरित न किया जाए।