{"_id":"5a2f8acd4f1c1b8e698c1349","slug":"bsp-leader-murder-accused-ajay-mardah-get-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के हत्यारोपी को मिली जमानत, भाजपा विधायक ने किया था गिरफ्तारी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के हत्यारोपी को मिली जमानत, भाजपा विधायक ने किया था गिरफ्तारी का विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने किया था कार्रवाई का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी बृजेश सिंह के करीबी रहे बसपा नेता रामबिहारी चौबे की हत्या का आरोपी अजय सिंह मरदह सोमवार को जमानत पर जेल से बाहर आ गया। अजय मरदह को भाजपा विधायक सुशील सिंह का करीबी बताया जाता है। अजय मरदह की गिरफ्तारी के दौरान विधायक सुशील सिंह ने उसके फ्लैट पर पहुंचकर गिरफ्तारी का विरोध जताया था।
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत श्रीकंठपुर निवासी रामबिहारी चौबे की हत्या चार दिसंबर 2015 को उनके घर में घुसे बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर की थी। मामले को लेकर एसटीएफ के सहयोग से बीते छह अप्रैल को पुलिस ने अजय सिंह मरदह, सनी सिंह और नागेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था।
पढ़ेंः 'विधायक सुशील सिंह के इशारे पर हुई थी मेरे पिता की हत्या'
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई की जानकारी पाकर विधायक सुशील सिंह लालपुर स्थित अजय मरदह के फ्लैट पर पहुंचे थे और गिरफ्तारी का विरोध किए थे। मगर, तत्कालीन चौबेपुर थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने विधायक सुशील सिंह की दलीलों को दरकिनार कर दिया था।उधर, जिला जेल से जमानत पर बाहर आया अजय मरदह चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुआ।