वाराणसी: बसपा महासचिव सतीश चंद्र ने सपरिवार अन्नपूर्णा मंदिर में टेका मत्था, महंत को बधाई देते हुए मांगा आशीर्वाद
मुलाकात के बाद अन्नपूर्णा मठ मन्दिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि सतीश चंद्र मिश्रा ने उनसे आशीर्वाद मांगा और साथ ही यूपी में बसपा की जीत के लिए माता अन्नपूर्णा से प्रार्थना भी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज वाराणसी प्रबुद्ध जनों की एक सभा को संबोधित करने से पहले अन्नपूर्णा मंदिर सपरिवार पहुंचे। मंदिर पहुंच कर सतीश मिश्रा ने माता अन्नपूर्णा का कुमकुम पूजन किया तो साथ ही विधिवत आराधना की। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने अन्नपूर्णा मठ मन्दिर के नए महन्त शंकर पुरी महाराज से मुलाकात करते हुए महन्त बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी।
मुलाकात के बाद अन्नपूर्णा मठ मन्दिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि सतीश चंद्र मिश्रा ने उनसे आशीर्वाद मांगा और साथ ही यूपी में बसपा की जीत के लिए माता अन्नपूर्णा से प्रार्थना भी की है।
संसद में बातें बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पीएम- सतीश चंद्र मिश्रा
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ संसद में बातें बड़ी-बड़ी करते हैं, जहां वास्तविक समस्या है उसे देखने का काम नहीं हो पा रहा। यह बहुत ही अफसोस और निंदनीय हैं। उन्होंने हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन से बातें की जाएंगी। दृष्टिबाधित छात्रों से हम लोगों का 35 साल पुराना संबध हैं। छात्रों से मिलने के पहले सतीश चंद्र मिश्रा ने दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।