{"_id":"5cd7f332bdec220756711afd","slug":"bsnl-tower-burn-due-to-short-circuit-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : बीएसएनएल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : बीएसएनएल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 12 May 2019 06:08 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 12 May 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
टावर से उठता काला धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से बीएसएनएल टावर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर किसा तरह से काबू पाया। उस आगजनी में बीएसएनएल का 2 करोड़ की कीमत का केबल जल गया।
विज्ञापन
जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर में रविवार दोपहर डेढ़ बजे बीएसएनएल के टावर में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां पर रखे बीएसएनल के केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। टावर के गार्ड सोमनाथ ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना जेई को दी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी।
विज्ञापन