फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSc girl student physically harassed by classmate on friendship he blackmailed by making obscene videos case filed in varanasi

दोस्ती के नाम पर दगाः बीएससी छात्रा से सहपाठी छात्र ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM IST
सार

किराए के मकान में रहने वाली पीड़िता के अनुसार पुणे स्थित कॉलेज में बीएससी करने के दौरान पटना के यदुवंशी नगर अखाड़ के ऋषि नगर निवासी संतोष कुमार सहपाठी था। दो साल पूर्व उसने दोस्ती की। कुछ दिन बाद संतोष ने बाहर घूमने के बहाने धोखे से शराब पिलाया और अवैध संबंध बनाया।

विज्ञापन
BSc girl student physically harassed by classmate on friendship he blackmailed by making obscene videos case filed in varanasi
लालपुर-पांडेयपुर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुणे के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान छात्रा संग उसके सहपाठी छात्र ने शराब पिलाकर अवैध संबंध बनाया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर होटल में कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़िता ने पटना निवासी आरोपी छात्र के खिलाफ वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली पीड़िता के अनुसार पुणे स्थित कॉलेज में बीएससी करने के दौरान पटना के यदुवंशी नगर अखाड़ के ऋषि नगर निवासी संतोष कुमार सहपाठी था। दो साल पूर्व उसने दोस्ती की। कुछ दिन बाद संतोष ने बाहर घूमने के बहाने धोखे से शराब पिलाया और अवैध संबंध बनाया।
विज्ञापन


इस दौरान वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल की धमकी देकर लोनावाला ले गया और होटल में दुष्कर्म किया। उस दौरान गर्भवती होने पर संतोष के परिजनों को इसकी जानकारी दी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान कॉलेज बंद होने पर घर आई तो 26 दिसंबर 2020 को संतोष यहां भी आया और वीडियो वायरल की धमकी देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी 2021 को कॉलेज पहुंचने पर संतोष ने पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में संतोष ने कई निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल किया। इससे आहत होकर घर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला पुणे का है। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed