{"_id":"60db7ca08ebc3ef40b5545e8","slug":"bsa-suspended-the-headmaster-stopped-the-salary-of-five-teachers-varanasi-news-vns597715916","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित, पांच शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित, पांच शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चोलापुर ब्लॉक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत चयनित धरौहरा गांव के कार्यशाला में शामिल होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मठिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय के खराब स्थिति को देखकर नाराजगी जाहिर की। प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद विद्यालय देर से पहुंचे। विद्यालय का अभिलेख मांगने पर नहीं दिखा सके। विद्यालय की स्थिति को देखते हुए सीडीओ ने बीएसए से प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया, वहीं तीन सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्रों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। विद्यालय की खराब स्थिति के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को चोलापुर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
---------------
धौरहरा क्लस्टर के गांवों के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
चौबेपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजनांतर्गत माडल गांव की कार्य योजना के संबंध में मंगलवार को धौरहरा गांव के सामुदायिक हाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी मधुसुदन हुल्गी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से धौरहरा क्लस्टर में शामिल 12 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा।
उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव को जम कर फटकार लगाई। इस मौके पर उप कृषि निदेशक स्मृति वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीव, डीसी एनारएलएम, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, ग्राम प्रधान गीता देबी, बीडीओ चोलापुर कौशल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।