फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bsa orders to terminate lady teacher for fake documents in ballia

बलियाः प्रमाणपत्रों में कूट रचना कर नौकरी हथियाने वाली शिक्षिका को बीएसए ने किया बर्खास्त, ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

Wed, 19 May 2021 08:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 May 2021 08:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रमाणपत्रों में कूट रचना कर नौकरी हथियाने वाली फर्जी शिक्षिका का खुलासा हुआ है। बेसिक शिक्षाधिकारी शिवनारायण सिंह ने शिक्षिका को बुधवार को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
bsa orders to terminate lady teacher for fake documents in ballia
सस्पेंड

विस्तार

कूट रचना कर वर्ष 2009 से नौकरी कर रही शिक्षिका ममता कुमारी को बलिया के बेसिक शिक्षाधिकारी शिवनारायण सिंह ने बुधवार को बर्खास्त कर दिया। वह शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय छोटकी विषहर पर तैनात थी। एसटीएफ लखनऊ की ओर बीएसए को पत्र भेज कर शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में कूट रचना की बात कही गई थी।

विज्ञापन


एसटीएफ के पत्र का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने उक्त शिक्षिका को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके क्रम में अध्यापिका ममता कुमारी ने कहा कि एसटीएफ ने गलत सत्यापन किया है। पुन: सह विवरण पर सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन


इसके बाद बीएसए की ओर से निर्धारित सुनवाई के समय पर शिक्षिका ने अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियां प्रस्तुत की। एसटीएफ के पत्र से मिलान किये जाने पर यह पाया गया कि शिक्षिका का इंटरमीडिएट के अंकपत्र वर्ष 1994 में रोल कोड 4122 क्रमांक 10205 सूचीकरण में SR2348/92 अंकित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार ममता कुमारी द्वारा कारण बताओ नोटिस के क्रम में उपलब्ध कराया गया उत्तर ग्राहय योग्य नहीं था। स्पष्ट है कि ममता कुमारी ने कूट रचित अंक व प्रमाण पत्रों के आधार पर विभाग को धोखा देकर विशिष्ट बीटीसी 2007 में चयनित होकर 27 जून 2009 को सेवा प्राप्त की थी। बलिया बीएसए शिव नारायण सिंह ने एसटीएफ लखनऊ द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में जांचोपरांत आरोपी शिक्षिका का अंक पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed