फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSA does not know, block education officer gave child care leave

बीएसए को पता नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने दे दी चाइल्ड केयर लीव

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
BSA does not know, block education officer gave child care leave
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिकाओं को बच्चों की देखभाल के लिए मिलने वाले चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने 2018 में सीसीएल के लिए ब्लॉक फॉरवर्डिंग का अधिकार बीईओ से वापस ले लिया था। तब से शिक्षिकाओं को सीधे बीएसए ऑफिस में आवेदन करना होता है। लेकिन विद्यापीठ ब्लॉक में दो ऐसे मामले सामने आए है, जहां बीएसए की स्वीकृति बिना ही बीईओ ने शिक्षिकाओं को अवकाश पर भेज दिया। मानव संपदा पोर्टल के जरिए बीएसए ने जब शिक्षकों की छुट्टी की जांच की तो इसका खुलासा हुआ। बीएसए ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. किरण पांडेय से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह गलती से हो गया है। प्रथम दृष्टया अध्यापिका व खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से ही अवकाश स्वीकृत किया गया। जो अनियमितता की श्रेणी में आता है। सहायक अध्यापिकाओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ खंड शिक्षा अधिकारी को भी शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed