सिर कूचकर युवक की निर्मम हत्या: अर्धनग्न हाल में पड़ी थी खून से लथपथ लाश, डीसीपी समेत फारेंसिक टीम मौके पर
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम के अंदर युवक की हत्या करने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, रात में गोलगड्डा से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक किन्नरों के साथ ही अवांछनिय तत्वों की खाशा चहलकदमी रहती है। वहीं मालगोदाम के सामने गोलगड्डा तिराहे पर आदमपुर थाने के हनुमान फाटक पुलिस चौकी की पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट से महज सौ कदम की दूरी पर युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना अन्तर्गत गोलगड्डा स्थित मालगोदाम में रविवार की सुबह अज्ञात युवक की सिर कूची हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर डीसीपी काशी रामसेवक गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृत युवक अर्धनग्न स्थिति में था। पुलिस ने फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल के आसपास छानबीन किया। इस दौरान कुछ ईंट और खून के निशानों का सैंपल फारेंसिक टीम ने कब्जे में लिया। घटना के संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या शराब पीने के बाद ईंट से सीर कूच कर की गई है।
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम के अंदर युवक की हत्या करने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, रात में गोलगड्डा से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक किन्नरों के साथ ही अवांछनिय तत्वों की खाशा चहलकदमी रहती है। वहीं मालगोदाम के सामने गोलगड्डा तिराहे पर आदमपुर थाने के हनुमान फाटक पुलिस चौकी की पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट से महज सौ कदम की दूरी पर युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है। अनुमाम लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाले घटना के बाद सड़क के रास्ते भागे हैं।