फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brothers beaten over old dispute, case filed against three

Varanasi News: पुराने विवाद में भाइयों की पिटाई, तीन पर केस

Thu, 31 Oct 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brothers beaten over old dispute, case filed against three
वाराणसी। आदमपुर थाने क्षेत्र के गोल गड्डा में पुराने विवाद को लेकर सगे भाइयों की लाठी और डंडे से पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने बुधवार को आदमपुर थाने में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वीरू सोनकर ने बताया कि वह घर के बाहर टहल रहा था। पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने पारिवारिक झगड़े को लेकर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे छोटे भाई करन सोनकर की भी लाठी डंडे से पिटाई की गई। आरोपी नंदा सोनकर, आशीष सोनकर और राजकुमार सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी। विवाहिता ने पति समेत ससुराल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में बुधवार को जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दारानगर की रहने वाली विवाहिता श्वेता यादव ने बताया कि पति बच्चा यादव समेत सास शांति देवी, ससुर जीउत यादव, जेठ सुनील यादव, जेठानी, ननद दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि पिटाई कर घर से निकाल दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

हार्डवेयर व्यापारी से 50 हजार की उचक्कागिरी
वाराणसी। कोतवाली थाने क्षेत्र के काशीपुरा में बुधवार को खरीदारी करने पहुंचे व्यापारी की जेब से 50 हजार रुपये की उचक्कागिरी हो गई। आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी हार्डवेयर व्यापारी राजेश पाल ने बताया कि काशीपुरा तिराहे के पास भीड़भाड़ के बीच उन्हें तीन लोगों ने घेर लिया और धक्का मुक्की करने लगे। भीड़ से निकलकर सड़क किनारे पहुंचने पर जेब में हाथ डाला तो पता चला जेब से 50 हजार गायब है। राजेश पाल ने तीनों युवकों की तलाश की। बाद में कोतवाली थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed