{"_id":"5b9a4b5f867a557fe9785b62","slug":"brother-trying-to-rape-of-sister-at-varanasi-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: जेवरात हड़पने में नाकाम सगे भाई ने बहन से किया रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: जेवरात हड़पने में नाकाम सगे भाई ने बहन से किया रेप का प्रयास
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विवाह के लिए रखे हुए जेवर और 12 लाख रुपये हड़पने का विरोध करने पर सगे भाई ने बहन से दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग भाग कर आए तो बहन को छोड़ कर भाग निकला। घटना छह सितंबर को वाराणसी में घटी है। प्रकरण को लेकर बहन की तहरीर पर भाई और अज्ञात कार चालक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
गाजीपुर जिले की युवती अपनी मां की मौत के बाद सिगरा क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में भाई के साथ रहती थी। युवती का आरोप है कि उसके विवाह के लिए रखे गए आठ लाख रुपये के जेवर 12 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट का कागज भाई ने अपने पास रख लिया। युवती जब भी अपने भाई से जेवर और कागज मांगती थी तो वह टालमटोल करता था।
युवती के अनुसार छह सितंबर को वह कचहरी जा रही थी तो पीछे से आए भाई ने उसे बातचीत के बहाने कार में बैठाया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवती का भाई कार लेकर चौकाघाट पुल की ओर ले गया और उसे उतार कर भाग निकला। घटना के संबंध में युवती ने इंस्पेक्टर कैंट को तहरीर देकर अपने भाई और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।