फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brokers, pickpockets and thieves roaming in BHU hospital premises

बीएचयू अस्पताल परिसर में घूम रहे दलाल, पाकेटमार और चोर

Thu, 26 May 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brokers, pickpockets and thieves roaming in BHU hospital premises
अगर आप बीएचयू अस्पताल में खुद या किसी परिजन के इलाज, जांच आदि के लिए जाते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। इन दिनों अस्पताल में दलालों का सिंडिकेट सक्रिय है। ऐसे लोग मरीजों के बीच ही खड़े रहते हैं और बातचीत करके अपना शिकार बना लेते हैं। अस्पताल परिसर में इस तरह का कृत्य करने वालों की फोटो चस्पा कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनको पहचान सकें।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में कभी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तो कभी कम दाम पर दवा दिलाने, जांच कराने के नाम पर मरीजों और उनके परिजन दलालों के शिकार हो जाते हैं। ऐसा इसलिए कि दलाल अपने को अस्पताल का कर्मचारी या फिर चिकित्सक से संबंध होने की बात कहते हुए लोगों से तुरंत इलाज, जांच कराने की बात करते हैं। बाहर से आने वाले लोग बिना कुछ पूछे इन पर भरोसा कर इन्हें जल्दी दिखाने, जांच, इलाज आदि के लिए पैसे भी देते हैं। अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली इमरजेंसी के गेट पर 26 ऐसे लोगों की फोटो चस्पा कराई गई है। फोटो के नीचे उनके द्वारा की जाने वाली घटनाओं का जिक्र भी है। इनमें से किसी के दिखने पर अस्पताल परिसर में बने प्रॉक्टोयिल बोर्ड के कंट्रोल रूम के नंबर 0542-22369169 पर सूचना देने की बात भी लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed