{"_id":"628f25181756f23acb346fe3","slug":"brokers-pickpockets-and-thieves-roaming-in-bhu-hospital-campus-photos-of-26-thieves-at-emergency-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alert: बीएचयू अस्पताल परिसर में घूम रहे दलाल, पॉकेटमार और चोर, इमरजेंसी गेट पर 26 चोरों की लगी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: बीएचयू अस्पताल परिसर में घूम रहे दलाल, पॉकेटमार और चोर, इमरजेंसी गेट पर 26 चोरों की लगी फोटो
Thu, 26 May 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 26 May 2022 12:28 PM IST
सार
बीएचयू अस्पताल में कभी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तो कभी कम दाम पर दवा दिलाने, जांच कराने के नाम पर मरीजों और उनके परिजन दलालों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर 26 चोरों की लगी फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप बीएचयू अस्पताल में खुद या किसी परिजन के इलाज, जांच आदि के लिए जाते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। इन दिनों अस्पताल में दलालों का सिंडिकेट सक्रिय है। ऐसे लोग मरीजों के बीच ही खड़े रहते हैं और बातचीत करके अपना शिकार बना लेते हैं। अस्पताल परिसर में इस तरह का कृत्य करने वालों की फोटो चस्पा कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनको पहचान सकें।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में कभी ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के नाम पर तो कभी कम दाम पर दवा दिलाने, जांच कराने के नाम पर मरीजों और उनके परिजन दलालों के शिकार हो जाते हैं। ऐसा इसलिए कि दलाल अपने को अस्पताल का कर्मचारी या फिर चिकित्सक से संबंध होने की बात कहते हुए लोगों से तुरंत इलाज, जांच कराने की बात करते हैं।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोग बिना कुछ पूछे इन पर भरोसा कर इन्हें जल्दी दिखाने, जांच, इलाज आदि के लिए पैसे भी देते हैं। अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली इमरजेंसी के गेट पर 26 ऐसे लोगों की फोटो चस्पा कराई गई है। फोटो के नीचे उनके द्वारा की जाने वाली घटनाओं का जिक्र भी है।
विज्ञापन
इनमें से किसी के दिखने पर अस्पताल परिसर में बने प्रॉक्टोयिल बोर्ड के कंट्रोल रूम के नंबर 0542-22369169 पर सूचना देने की बात भी लिखी गई है।