{"_id":"613722e28ebc3e7f42301cef","slug":"british-high-commission-team-arrived-to-understand-the-changing-banaras-development-in-pm-narendra-modi-parliamentary-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदलते बनारस को समझने पहुंची ब्रिटिश उच्चायोग की टीम, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जानी विकास की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते बनारस को समझने पहुंची ब्रिटिश उच्चायोग की टीम, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जानी विकास की हकीकत
Tue, 07 Sep 2021 02:07 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:07 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भारत की राजनीति में वाराणसी का अहम योगदान रहता है। दुनिया के प्राचीनतम शहर में इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर को संकलित करते हुए री-डेवलपमेंट आफ ओल्ड काशी के तहत पुराने वार्डों को ऐतिहासिक रूप देते हुए भव्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में ब्रिटिश उच्चायोग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते बनारस में तेज गति से घूम रहे विकास के पहिए से होने वाले बदलाव को समझने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग की टीम पहुंची। महापौर मृदुला जायसवाल और नगर आयुक्त प्रणय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर काशी के विकास की हकीकत जानी।
विज्ञापन
मिनिस्टर काउंसलर केटी बज और पॉलिटिकल एंड बायलेट्रल अफेसर के हेड रिचर्ड बार्लो ने काशी का भ्रमण कर नगर निगम में अधिकारियों से मुलाकात की। महापौर ने उच्चायोग की टीम को बताया कि दुनिया के प्राचीनतम शहर में इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर को संकलित करते हुए री-डेवलपमेंट आफ ओल्ड काशी के तहत पुराने वार्डों को ऐतिहासिक रूप देते हुए भव्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भारत की राजनीति में वाराणसी का अहम योगदान रहता है। रिचर्ड बार्लो ने बताया कि लंदन की स्ट्रीट लाइट और लंदन में चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक एवं वाहनों से दूषित पर्यावरण को कंट्रोल किया जा रहा है तथा इकोलाजिल बैलेंस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लंदन की प्राचीन, ऐतिहासिक इमारतों एवं राजनीतिक घटनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्यों, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था तथा काशी विश्वनाथ कारीडोर के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय भी पहुंची टीम
उच्चायोग की टीम भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भी पहुंची। सोमवार को यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय से भी शिष्टाचार भेंट की। टीम के सदस्यों ने भाजपा नेताओं के साथ काशी की ऐतिहासिकता पर विमर्श किया।