फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   British High Commission team arrived to understand the changing Banaras development in PM Narendra Modi parliamentary constituency

बदलते बनारस को समझने पहुंची ब्रिटिश उच्चायोग की टीम, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जानी विकास की हकीकत

Tue, 07 Sep 2021 02:07 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 02:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भारत की राजनीति में वाराणसी का अहम योगदान रहता है। दुनिया के प्राचीनतम शहर में इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर को संकलित करते हुए री-डेवलपमेंट आफ ओल्ड काशी के तहत पुराने वार्डों को ऐतिहासिक रूप देते हुए भव्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
British High Commission team arrived to understand the changing Banaras development in PM Narendra Modi parliamentary constituency
भाजपा कार्यालय में ब्रिटिश उच्चायोग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते बनारस में तेज गति से घूम रहे विकास के पहिए से होने वाले बदलाव को समझने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग की टीम पहुंची। महापौर मृदुला जायसवाल और नगर आयुक्त प्रणय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर काशी के विकास की हकीकत जानी।

विज्ञापन


मिनिस्टर काउंसलर केटी बज और पॉलिटिकल एंड बायलेट्रल अफेसर के हेड रिचर्ड बार्लो ने काशी का भ्रमण कर नगर निगम में अधिकारियों से मुलाकात की। महापौर ने उच्चायोग की टीम को बताया कि दुनिया के प्राचीनतम शहर में इतिहास एवं सांस्कृतिक धरोहर को संकलित करते हुए री-डेवलपमेंट आफ ओल्ड काशी के तहत पुराने वार्डों को ऐतिहासिक रूप देते हुए भव्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भारत की राजनीति में वाराणसी का अहम योगदान रहता है। रिचर्ड बार्लो ने बताया कि लंदन की स्ट्रीट लाइट और लंदन में चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक एवं वाहनों से दूषित पर्यावरण को कंट्रोल किया जा रहा है तथा इकोलाजिल बैलेंस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लंदन की प्राचीन, ऐतिहासिक इमारतों एवं राजनीतिक घटनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्यों, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था तथा काशी विश्वनाथ कारीडोर के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय भी पहुंची टीम

उच्चायोग की टीम भारतीय जनता पार्टी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भी पहुंची। सोमवार को यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय से भी शिष्टाचार भेंट की। टीम के सदस्यों ने भाजपा नेताओं के साथ काशी की ऐतिहासिकता पर विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed