फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brightest showed Dus Ka Dum

होनहारों ने दिखाया दस का दम

Sun, 29 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 May 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Brightest showed Dus Ka Dum
खुशियांे का इजहार करते मेधावी।
सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर बाद जारी होते ही मेधावियों के चेहरे खिल गए। ग्रेडिंग सिस्टम वाली इस परीक्षा में 10 सीजीपीए के साथ सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह देखते बना। जिले में छात्राओं की तुलना में छात्रों ने बाजी मारी। 96.81 प्रतिशत छात्राएं जबकि 97.69 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। कुल 93 विद्यालयों के 16033 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल 97.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन



सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की उत्सुकता बनी रही। बोर्ड की ओर से दोपहर दो बजे तक परिणाम जारी करने की बात कही गई थी लेकिन एक घंटा पहले ही परिणाम पाकर विद्यार्थी बेहद खुश दिखे। हर कोई एक दूसरे से सीजीपीए की जानकारी में लगा रहा। इस बीच डालिम्स सनबीम सिगरा, सनबीम एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत सभी विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं की खुशी देखते बनी। जगह-जगह मेधावियों की टोलियां आपस में खुशियां बांटती नजर आईं। गुरुजनों और परिवारीजनों ने मुंह मीठा कराने के साथ ही सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई विद्यालयों में 10 सीजीपीए पाने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। लहरतारा स्थित डिवाइन सैनिक स्कूल के सुधांशु सिंह, उपकृष्णन, विकास श्रीवास्तव, जागृति उपाध्याय को दस सीजीपीए ग्रेड मिला।
विज्ञापन



स्कूल के निदेशक एसएन सिंह ने छात्रों को बधाई दी। भिखारीपुर के परमहंस नगर स्थित पांडेय कोचिंग सेंटर के अमन सागर, रितिक त्रिपाठी और श्वेक्षा रावत को दस सीजीपीए ग्रेड मिला है। नरिया स्थित बीएनएस स्कूल के दस छात्रों को दस सीजीपीए ग्रेड, डाफी स्थित ग्लोरियस एकेडमी के छह, भुनेश्वर नगर स्थित लार्ड शिव एजूकेशनल सेंटर के नौ छात्रों को दस सीजीपीए ग्रेड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed