फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bridegroom car fire after taking barat from Gorakhpur band baja barat vehicle

गोरखपुर से बरात लेकर मऊ पहुंचे दूल्हे की कार में लगी आग, दूसरे वाहन पर सवार होकर बैंड बाजा संग पहुंचा दूल्हा 

Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Bridegroom car fire after taking barat from Gorakhpur band baja barat vehicle
सांकेतिक तस्वीर

मऊ में दूल्हे की कार में ही आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। अचानक कार से आग की लपटें निकलने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दूल्हे को लोगों ने कार से बाहर निकाला। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद दूल्हे को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। घटना जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मोहिउद्दीनपुर गांव की है। 

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के खैराबाद गांव बारात आनी थी, मुहम्मदाबाद गोहना पहुंच कर बराती रास्ता भूलकर मोहिउद्दीनपुर गांव पहुंच गए। बारातियों को अपने भूल का अहसास होने पर अभी वह वापस मुड़ रहे थे, कि दूल्हे की कार से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता कार से आग की लपटें निकलने लगी। बरातियों ने दूल्हा तथा चालक को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद देर रात दूसरी गाड़ी से दूल्हे के साथ खैराबाद गांव में बारात पहुंची। वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों को जलपान कराने के बाद शादी की रस्में पूरा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed