फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride side drove groom away after marrying for two lakh rupees in varanasi

UP Crime: दो लाख रुपये लेकर शादी की, फिर मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया; मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Aug 2024 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 04:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के एक युवक से दो लाख रुपये लेकर युवती ने शादी की। उसके बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए उसके भगा दिया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र भेज कर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
bride side drove groom away after marrying for two lakh rupees in varanasi
शादी (सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

मध्य प्रदेश के एक युवक को शादी के लिए रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर बुलाया गया। शादी के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये लिए। शादी के बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लड़की पक्ष के लोग युवक को धमकाने लगे। भयभीत युवक घर चला गया और वहां से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


जांच में पीड़ित पक्ष को घटना स्थल रामनगर थाना क्षेत्र का होने की जानकारी दी गई। इस पर युवक ने प्रार्थना पत्र भेज कर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना के कयामपुर गांव निवासी दिनेश माली ने बताया कि उसके भाई पप्पू की शादी के लिए मऊ निवासी अकबर नामक बिचौलिया के माध्यम से बात हुई थी। दोनों की मुलाकात मध्य प्रदेश में ही कुछ समय पहले एक परिचित ने कराई थी। उसने बताया कि 14 जून को पड़ाव, सूजाबाद की रहने वाली प्रिया चौरसिया के साथ शादी की बात तय हुई थी। सभी रामनगर के दुर्गा मंदिर पहुंचे। वहां लड़का-लड़की एक दूसरे को माला पहनाकर शादी किए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष से दो लाख रुपये लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये लेने के बाद खुद को लड़की की मां बताने वाली रेखा व मौसी शोभा देवी ने कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और भाग जाने की बात कहने लगी। विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने कहा कि ज्यादा शोर करोगे तो झूठे केस में फंसा देंगे। हम लोगों की पुलिस से भी सांठ-गांठ है। इससे डर कर लड़का पक्ष अपने घर चला गया था और फिर वहीं से शिकायत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed