फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride refuse to marriage with drunk groom on stage of Jaimal in varanasi

Varanasi News: जयमाल के स्टेज पर दूल्हे के हरकतों को देख भड़की दुल्हन, बरातियों ने किया हंगामा और मारपीट

Wed, 08 Jun 2022 05:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Jun 2022 05:06 PM IST
सार

वाराणसी जिले मनकैया गांव स्थित पटेल बस्ती में बीती रात शादी-समारोह में जबरदस्त हंगामा हो गया। जयमाल स्टेज पर दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
bride refuse to marriage with drunk groom on stage of Jaimal in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के कछवा रोड क्षेत्र के मनकैया गांव स्थित पटेल बस्ती में मंगलवार रात शादी में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस दौरान आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने जयमाल स्टेज पर ही मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित घरातियों ने बरातियों को घेर लिया। मौके पर पहुंची  पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। अतंत: बगैर दुल्हन के ही बरात लौट गई।

विज्ञापन


बंगालीपुर से रात में मनकैया गांव स्थित पटेल बस्ती में बरात आई। द्वारपूजा के बाद जयमाल के स्टेज पर दूल्हे के लड़खड़ाते कदम  और उसकी हरकतों को देख दुल्हन को शक हुआ। दूल्हे सहित उसके साथियों के मुंह से शराब की दुर्गंध आते देख दुल्हन जयमाल स्टेज से उतर गई।
विज्ञापन


दुल्हन सहित अन्य युवतियों पर हमला
परिजनों से यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि शराबी दूल्हे के साथ ब्याह नहीं रचाऊंगी, जीवन बर्बाद नहीं करना है। इतने में आरोप है कि दूल्हे के संग आए युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते घरातियों से भिड़ गए। स्टेज पर दुल्हन सहित अन्य युवतियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आक्रोशित दुल्हन के परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने बरातियों को घेर लिया। तब तक सूचना पाकर मिर्जामुराद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मारपीट में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच में सुलह समझौता कराया।

अंत में दुल्हन ने शराबी दूल्हे का हवाला देते हुए शादी से इंकार कर दिया। बरात बगैर दुल्हन के ही देर रात में लौट गई। इस बात की चर्चाएं गांव में अधिक रही और लोगों ने दुल्हन के इस फैसले का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed