{"_id":"5c1525f4bdec2253b7147868","slug":"bride-missing-from-train-who-is-going-delhi-from-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ से दिल्ली जा रही दुल्हन ट्रेन से हो गई 'गायब', मोबाइल ने भी दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही दुल्हन ट्रेन से हो गई 'गायब', मोबाइल ने भी दिया धोखा
Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक परिवार के घर शहनाई बजी। शादी के बाद रिसेप्शन के लिए परिवार के साथ गुरुवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रही दुल्हन बीच रास्ते से ही गायब हो गई। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
परिवार के लोगों ने तत्काल अलीगढ़ जीआरपी को इस घटना की सूचना दी। पुलिस सहित परिवार के लोग खोजबीन में जुटे ही थे कि करीब दो घंटे बाद वह उन्नाव से बरामद कर ली गई। दुल्हन मिलने के बाद परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए।
तरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। करीब एक सप्ताह पूर्व परिवार के लोग अपने पैतृक गांव आए और यहां अपने छोटे बेटे की शादी करने के बाद गुरुवार को रिसेप्शन के लिए दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में दुल्हन अपनी ननद के साथ थी।
विज्ञापन
जबकि परिवार के अन्य सदस्य स्लीपर कोच में थे। देर रात को ट्रेन जैसे ही टूंडला से अलीगढ़ की ओर बढ़ी, तभी ननद की आंख खुली तो देखा की भाभी अपनी सीट पर नहीं है। पहले तो उसने सोचा कि टायलेट गई होंगी, लेकिन काफी देर तक उसके न आने पर ननद ने अन्य कोच में मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। दुल्हन के गायब होने से हड़कंप मच गया।

Trending Videos
परिवार के लोग अलीगढ़ स्टेशन पर उतरकर जीआरपी थाने को सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह तुरंत सक्रिय हो गए। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि दुल्हन उन्नाव में है। विजय सिंह के कहने पर उन्नाव जीआरपी को सूचना दिया। उन्नाव जीआरपी ने दुल्हन को बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान दुल्हन ने बताया कि वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतरी थी। इस दौरान उससे ट्रेन छुट गई। उसके मोबाइल का बैट्री डिस्चार्ज होने से मोबाइल भी बंद हो गई। ऐसे में वह ट्रेन छुटने पर अपने घर वालों को सूचना नहीं दे पाई। जीआरपी थाना प्रभारी अलीगढ़ विजय सिंह ने बताया कि दुल्हन सकुशल अपने परिवार में दिल्ली पहुंच गई है।